101 साल में BHU को मिली पहली महिला चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह

पिछले सप्ताह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में कथित छेड़छाड़ के खिलाफ छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के बाद रोयाना सिंह को यूनिवर्सिटी की चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। बीएचयू के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी महिला को इस पद पर नियुक्त किया गया है। रोयाना सिंह एनाटॉमी विभाग में बतौर प्रोफेसर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। फ्रांस में पैदा हुईं सिंह यूनिवर्सिटी की महिला शिकायत सेल की चेयरपर्सन भी हैं। बता दें, ओएन सिंह ने यूनिवर्सिटी में हुए बवाल की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ लेते हुए चीफ प्रॉक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बुधवार को महेंद्र सिंह को अंतरिम चीफ प्रॉक्टर बनाया गया था। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत की थी, लेकिन प्रबंधन ने उनकी बात नहीं सुनी तो छात्राएं धरने पर बैठ गईं। जिसके बाद उन पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।









‘ Click here https://tglegrarm-aao.com Your writing encourages critical thinking and reflection.