jabalpur

होटल हादसा: मृत मजदूरों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रूपए

जबलपुर। बरगी हिल्स के पास निर्माणाधीन इमारत का छज्जा गिरने से मृत दो मजदूरों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर छवि भारद्वाज ने दिए हैं। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी।

वहीं घायल मजदूरों का सरकारी खर्चे पर इलाज भी कराया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर-एसपी और राज्यमंत्री शरद जैन, महापौर स्वाति गोडबोले आदि जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को देखने अधिकारी मेडिकल अस्पताल गए।

लापरवाही बरतनें वालों की जांच-

  • मजिस्ट्रियल जांच में कई बिंदुओं को तय किया गया है। इसमें निर्माण के दौरान ठेकेदार ने मजदूरों को सुरक्षा उपाय अपनाने वाली सामग्री दी थी या नहीं। निर्माण में उपयोग की जा रही सेंन्ट्रिग सही तरीके से लगी थी या नहीं। मजदूरों का श्रमिक पंजीयन कराया गया या नहीं। घटना के वक्त मौके पर इंजीनियर और अन्य ठेका कंपनी के कौन-कौन लोग मौजूद रहे। मजदूरों की सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाए गए या नहीं। इसी तरह के अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी। श्रम विभाग के नियमों का पालन किया गया या नहीं। नगर निगम, जिला प्रशासन से भवन निर्माण से जुड़ी एनओसी, नक्शा आदि की जांच भी की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply