हैवान बाप ने पुत्र एवं पुत्री को कुल्हाड़ी से काट कर उतार दिया मौत के घाट

murder

कटनी – शहर मे आज सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात में  एक हैवान बाप ने अपने ही दो बच्चो की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

घटना के पीछे रोज रोज की गृह कलह प्रथम दृष्टया सामने आई है।

वारदात में मौके पर ही 15 वर्षीय उसकी पुत्री कशिश निषाद की मृत्यु हो गई, जबकि 11 वर्षीय पुत्र साहिल ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया।

जानकारी लगते ही मौके में कोतवाली टीआई समेत पुलिस अधिकारी पहुंच गए ।

IMG 20180205 WA0006

हैवान बाप का नाम बब्बा निषाद है जो दिमाग से कुछ कमजोर बताया गया ।

उसकी पत्नी घरों में काम कर जीविका चलाती है।  आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना सुबह करीब 5 बजे घटित हुई। पुलिस ने बताया कि कुल्हाड़ी से की गई थी हत्या। पुलिस जांच कर आरोपी पिता की तलाश में जुटी।

इसे भी पढ़ें-  BJYM की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रभारियों की नई टीम तैनात; देखें पूरी सूची