जबलपुर । साइबर अपराधियों ने अब फर्जी id बनाकर लोगों से cash की मांग कर रहे हैं। इसमें Facebook Id, twitter जैसी id पर मंत्री, अधिकारी,  आइकॉन को शिकार बनाया जा रहा है। इसमें लोगोों से कहीं हजार से एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।

ऐसे ही एक मामले में  हैकर ने जबलपुर कलेक्टर को भी नहीं बख्शा।  सायबर हैकिंग का शिकार  कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की फेसबुक आईडी हैक होना है। साइबर ठग कलेक्टर के नाम से लोगों से खुल्लम-खुल्ल्म पैसा मांग रहा है।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विशेष सूचना कृपया ध्यान दे, किसी ने मेरी फेक आईडी बना कर लोगो से राशि की मांग की जा रही है। यह पूर्णत: गलत और भ्रामक है सभी सावधान रहें और यदि ऐसी आईडी से कोई फ्रेंड रिकवेस्ट आती है तो उसे स्वीकार न करे। यह अपील जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सभी से की है।

इस तरह से हैकर जब एक प्रशासनिक अधिकारी को नहीं छोड़ रहे हैं, वही शहर के आम नागरिक इस तरह की घटना से भी परेशान हैं। आए दिन उनके साथ उनकी फेसबुक हैक होने की घटना हो रही है और मोबाइल के माध्यम से उनके बैंक का बेलेंस भी गायब हो रहा है।

वहीं हैकर इतने शातिर हैं कि आज तक वह पुलिस की पकड़ में नही आ पाए हैं और साइबर सेल भी सिर्फ शिकायत दर्ज कराने तक ही सीमित होकर रह गया है, लेकिन ऐसे धोखेबाज के खिलाफ आज तक सख्त कार्यवाही भी नहीं हो सकी है।