Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katni

हेलमेट लगाकर भेजें सेल्फी, बनें कटनी के रियल हीरो

कटनी। हेलमेट लगाकर भेजें सेल्फी, कटनी के रियल हीरो बनें आए दिन सड़क हादसों में बाइक सवार लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए माननीय न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा यातायात जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20240110 WA0007

प्राप्त निर्देशों के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे के द्वारा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने को लेकर विविध प्रकार के आयोजन करके प्रयास किया जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज यातायात थाना प्रभारी श्री पांडे के द्वारा वेल्वेदर स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने सभी परिचितों व परिवारजनों से पालन कराने की शपथ भी दिलाई गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम