हिमाचल : बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत,राहुल पहुंचे तक नहीं

pm

शिमलाः हिमाचल में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया रहेगा। पी.एम. मोदी दो दिन में पांच चुनावी रैलियां करेंगे। वे शनिवार को रैत और सुंदरनगर में रैलियां करेंगे। इसके बाद रविवार को मोदी ऊना, पालमपुर और कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 नवंबर को 3 रैलियां करेंगे। बता दें कि हिमाचल में एक फेज में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है।

राहुल गांधी ने अभी तक कैम्पेन के लिए नहीं पहुंचे

हिमाचल में चुनाव की तारीख के एलान के बाद राहुल गांधी ने अभी तक राज्य में एक भी रैली नहीं की है। अब मतदान से तीन दिन पहले उनका हिमाचल आने का प्रोग्राम बन रहा है। राहुल 6 नवंबर को 3 रैलियां करेंगे। वह चुनावी रैली नाहन के पावंटा में, चंबा में और कांगड़ा के नगरोटा में होंगी।

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहली चुनावी रैली की। दूसरी रैली नाहन में की। कांगड़ा में उन्होंने कहा- कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उसे एक सड़ी सोच तक कहा। उन्होंने आरोप भी लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में 5 राक्षसों को पनपने दिया। मोदी ने कहा, “कांग्रेस का एक नेता ये कह रहा है कि कश्मीर को आजादी चाहिए। मुझे लगता है कि कांग्रेस लाफिंग क्लब बन गई है। देश में कांग्रेस को हटाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान चला रखा है।” बता दें कि हिमाचल में एक फेज में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है।

हिमाचल इलैक्शन का शेड्यूल
वोटिंग: 9 नवंबर
नतीजे: 18 दिसंबर
कुल सीटें: 68

अब तक राज्य में राजपूत और ब्राह्मण कम्युनिटी से ही बने हैं सीएम

इसे भी पढ़ें-  स्वच्छ सर्वेक्षण में ग्वालियर की बड़ी छलांग: लगातार दूसरे साल हासिल किया प्रदेश स्तरीय खिताब; बायोगैस प्लांट और पुराने कचरे के निपटान से मिली बढ़त

प्रदेश में 35% राजपूत हैं। इसके बाद ब्राह्मण कम्युनिटी की 19 से 20% वोट हैं। प्रदेश में अब तक पांच सीएम राजपूत बने। सिर्फ शांताकुमार ही ब्राह्मण कम्युनिटी के सी.एम. बने। बीजेपी ने दो बार सीएम रह चुके प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट बनाया है। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। दोनों पांचवीं बार सीएम के तौर पर आमने-सामने हैं। इससे पहले 1998, 2003, 2007 और 2012 में ये दोनों अपनी-अपनी पार्टी से मैदान में थे।

हिमाचल में 27 साल में 60 से ज्यादा सीटें किसी पार्टी को नहीं मिलीं

साल    कांग्रेस    भाजपा    अन्य
1990    9    46    13
1993    52    8    8
1998    31    31    6
2003    43    16    9
2007    23    41    4
2012    36    26    6

 

Leave a Reply