LatestPolitics

हिमाचल प्रदेश चुनाव: रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- एक बात का दुख रहेगा कि मजा नहीं आ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (5 नवंबर) को हिमाचल प्रदेश के ऊना में चुनावी रैली की। राज्‍य में सत्‍ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ”मुझे इस चुनाव में एक बात का दुख रहेगा, मजा नहीं आ रहा है। कांग्रेस पार्टी मैदान छोड़कर भाग गयी है, क्योंकि इस बार हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है।” मोदी ने आगे कहा कि ‘अब कोई भी पंजा देश के गरीब का हक नहीं छीन सकता है।’ मोदी ने कहा, ”हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार हिमाचल में उत्तम से उत्तम रोड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्‍होंने कहा कि ‘देश का विकास इस बात पर निर्भर करता है कि हम देश का चहुंमुखी विकास कर देश के हर व्यक्ति तक कैसे पहुंचाएं और यही हमारी प्राथमिकता है।’ मोदी ने कहा कि ‘जिन लोगों ने देश को लूटा है वो बचने वाले नहीं है, कानून अपना काम करेगा और हर किसी को जवाब देना पड़ेगा।’

Leave a Reply

Back to top button