Sunday, May 17, 2026
Latest:
LatestSportsखेल

हिजाब पहन कर चैस टूर्नामेंट खेलने पर सौम्या ने किया इंकार, ईरान चैस टूर्नामेंट में नहीं जाएंगी

नई दिल्ली। भारत की चेस प्लेयर सौम्या स्वामीनाथन ने अगले महीने ईरान में होने वाले चेस टूर्नामेंट से खुद को बाहर कर लिया है. सौम्या ने मुस्लिम देश ईरान में हिजाब पहनने की अनिवार्यता पर विरोध जताते हुए ये फैसला लिया है. फेसबुक पर पोस्ट करते हुए चेस स्टार सौम्या ने लिखा कि हिजाब पहने की जबरदस्ती उनके मानवाधिकारों के खिलाफ है. साथ ही सौम्या ने इसे अपनी आजादी और धर्म के अधिकार का भी हनन बताया.ये चेस टूर्नामेंट ईरान में 26 जुलाई से 4 अगस्त के बीच होने वाला है. सौम्या ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा. ” मुझे जबरदस्ती हिजाब पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. ऐसा करना मेरे मानवाधिकार का उल्लंघन है. इसके साथ ही मेरे बोलने, सोचने और धर्म को मानने के अधिकारों का भी उल्लंघन हो रहा है. अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए मुझे ईरान नहीं जाना चाहिए.”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply