हार्दिक पटेल को राहत, कोर्ट से मिली जमानत

2017 10image 15 18 139322000ha ll

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव के पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ जारी हुए वारंट को लेकर उन्हें बड़ी राहत मिली है। हार्दिक को विष्णागार कोर्ट से जमानत मिल गई है। इनके खिलाफ बुधवार को ही एक भाजपा नेता के कार्यालय पर तोड़फोड़ के आरोप में वारंट जारी हुआ था।

यह वारंट हार्दिक समेत 7 लोगों के खिलाफ था जिन पर 2015 में पाटीदार आंदोलन के दौरान भाजपा विधायक ऋषिकेश पटेल के ऑफिस पर हमला करने व तोड़फोड़ करने के आरोप लगे थे। यह वारंट मेहसाणा जिला कोर्ट द्वारा जारी किया गया था।

बता दें कि राज्य में चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस पाटीदारों को अपनी-अपनी तरफ करने में लगी है लेकिन हार्दिक ने साफ किया है कि वो कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। इसके लिए वो राहुल गांधी से मुलाकात भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें-  कुल्हाड़ी और बॉल बेयरिंग से तबाह कर दिया अमेरिका का 560 करोड़ रुपये का सैन्य विमान: आयरलैंड के एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी सेंध; कॉकपिट तोड़ा, तार काटे और फ्यूल टैंक में डाले लोहे के छर्रे—अब कभी उड़ान नहीं भर सकेगा विमान

Leave a Reply