हार्दिक कर रहे थे रोड शो और बरसने लगे पत्थर, 2 घायल

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा का खुलेआम विरोध कर रहे पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल के रोड शो में पथराव हुआ। जानकारी के अनुसार बापूनगर के नजदीक ‘पास’ नेताओं और भाजपा के बीच झड़प हुई जिसमें 2 लोग घायल हो गए। बता दें कि हार्दिक ने आज प्रशासन की मनाही के बावजूद भी अहमदाबाद में रोड शो किया। राज्य के सबसे बड़े शहर में बोपल से आरटीओ सर्किल तक आठ किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित कर रहे हार्दिक ने पत्रकारों से कहा कि लोगों का समर्थन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
yashbharat

समर्थकों की भारी भीड़ तथा मोटरसाइकिलों और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ निकले हार्दिक ने कहा कि उनके संगठन पास से उनके कुछ पुराने साथियों के चले जाने से भी उन्हें कोई मुश्किल अथवा दिक्कत पेश नहीं आयी है। उनके रोड शो में 2000 बाइक का इस्तेमाल हुआ। इस दौरान वह युवाओं से हाथ मिलाते नजर आए और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। हार्दिक का मानना है कि सूरत की तरह ही अहमदाबाद में उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। बता दें कि सुरक्षा और यातायात कारण से सोमवार को गुजरात पुलिस ने पीएम मोदी और राहुल गांधी के रोड शो को रद्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने शहर में होने वाले सभी रोड शो रद्द कर दिए थे लेकिन हार्दिक ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रोड शो किया।

इसे भी पढ़ें-  Flipkart की Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू: स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट; खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी टिप्स