Site icon Yashbharat.com

हरे रंग के आगे कोई नहीं टिकेगा, मोदी ना कांग्रेस-ओवैसी की चुनौती

Owaisi

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार (22, दिसंबर) को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब वह ग्रीन पहनेंगे तो पूरा हरा कर देंगे और उनके हरे रंग के आगे कोई रंग नहीं टिकेगा। इस दौरान उन्होंने गुजरात चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, दोनों पार्टियां (कांग्रेस और भाजपा) चुनाव प्रचार नहीं कर रहीं थीं बल्कि मंदिरों की यात्रा कर रहीं थीं। तीर्थ यात्रा कर रहे थे। कोई बीस को मंदिर गया तो किसी ने कहा वह 27 को मंदिर जाएंगे। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने यह संदेश देने की कोशिश की, कि उनकी गुजरात में मुस्लिम वोट पाने में रुचि है, इस तरीके से वो भले ही चुनाव जीत जाएं लेकिन यह हमारे लोकतंत्र को कमजोर करेगा।’

ओवैसी ने आगे कहा कि मुस्लिम वोटों का इस तरह से ध्रवीकरण करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम हरा रंग पहनेंगे तो सब कुछ हरा हो जायेगा और हमारे हरे रंग के सामने कोई रंग नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि केवल उनका हरा रंग ही रहेगा, ना मोदी का रंग रहेगा और ना ही कांग्रेस का रंग रहेगा।

Exit mobile version