कांग्रेस के पास मुस्लिम वोट ही बचे, AIMIM नहीं लड़ी वे अमेठी हार गए-असदुद्दीन

asathathana ovasa 1691655719

Asaduddin Owaisi: कांग्रेस के पास मुस्लिम वोट ही बचे, AIMIM नहीं लड़ी वे अमेठी हार गए-असदुद्दीन, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के वोट बैंक को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम नहीं गए और वे (राहुल गांधी) अमेठी में हार गए। कांग्रेस नेता वायनाड में जीते क्योंकि उन्हें 35 फीसदी मुस्लिम वोट मिले। पार्टी के पास अगर वोटर बचा है तो मुस्लिम आबादी बची है। AIMIM जब अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बात करती है तो कांग्रेस को परेशानी होती है।

 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम नहीं गए और वे अमेठी में हार गए। तो यदि हम जाएंगे तो क्या वे इतना रोना नहीं रोएंगे। हम नहीं गए और स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया।

कांग्रेस के पास सिर्फ मुस्लिम मतदाता

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि वो अपने परदादा, दादी और पिता की सीट बचाने में सक्षम नहीं थे। राहुल गांधी ने वायनाड जीता क्योंकि मुस्लिम लीग से उन्हें 35 फीसदी मुस्लिम वोट मिले थे। अगर कांग्रेस के लिए कोई वोटर बचा है तो वो मुस्लिम है। इसलिए कांग्रेस एआईएमआईएम की अल्पसंख्यक सशक्तिकरण और नेतृत्व से परेशान है।