Site icon Yashbharat.com

हनी सिंह पर पत्नी शालिनी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कहा- कई महिलाओं संग बनाए कैजुएल संबंध

inspetor police cartoon

inspetor police cartoon

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं शालिनी ने हनी सिंह पर मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोपों को लेकर भी केस दर्ज कराया है। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत मामला रजिस्टर करवाया है।

हनी सिंह को दिया आदेश
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह पर ये भी आरोप लगाया है कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ ‘कैजुअल सेक्स’ संबंध भी बनाए हैं। कोर्ट के सामने शालिनी का पक्ष से लॉ फर्म करणज्वाला एंड को. के अधिवक्ता संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप ने रखा। कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब फाइल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कोर्ट ने शालिनी के पक्ष में एक अंतरिम ऑर्डर भी दिया है। जिसके तहत हनी सिंह को ज्वाइंट-ओरन वाली प्रॉपर्टी बेचने से रोका गया है।

Exit mobile version