jabalpurमध्यप्रदेश

हत्या का आरोपी पेशी के दौरान कोर्ट से फरार, ASI समेत तीन आरक्षक सस्पेंड

जबलपुर : केन्द्रीय जेल जबलपुर में बीते चार साल से हत्या के आरोप में सजा काट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। फरार कैदी का नाम उमेश यादव है। जिला कोर्ट परिसर से इस तरह कैदी के भाग जाने को एसपी ने बड़ी लापरवाही मानते हुए ड्यूटी में लगे एक एएसआई समेत तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है और सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार कैदी उमेश समेत अन्य कैदियों को जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद जब सभी कैदियों को वापस जेल ले जाने के लिए मिलान किया जा रहा था तो उसमें एक कैदी कम मिला। कोर्ट परिसर से कैदी के भाग जाने की खबर से जेल समेत पुलिस विभाग में हलचल मच गई। इसमें ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी की लापरवाही मानी गई, जिसके चलते एसपी शशिकान्त शुक्ला ने एएसआई शशिधर दुबे, प्रधान आरक्षक राजेश दत्त, आरक्षक धर्म और कोमल को निलंबित कर दिया। वहीं, जेल प्रबंधन ने फरार कैदी उमेश के मामले में सिविल लाइन थाने में मामला तलाश शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply