Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

स्वतन्त्रता दिवस पर 32 करोड़ जनधन खाताधारकों को ये तोहफा दे सकते हैं PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में 32 करोड़ जनधन खाताधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर सकते हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी वित्तीय समावेषण को बढ़ावा देने के लिए जनधन खातों में ओवर ड्राफ्ट सुविधा को दोगुना कर 10 हजार रुपये किया जा सकता है. फिलहाल इन खाते के छह महीने के ठीक से चलने के बाद 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है.

सूत्रों के मुताबिक, सरकार इसके साथ ही आकर्षक लघु बीमा योजना की भी घोषणा कर सकती है, जिसमें रुपे कार्ड होल्डर्स को मिलने वाले मुफ्त दुर्घटना बीमा की राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है.

बता दें कि प्रधानमंत्री जनधन योजना का दूसरा चरण 15 अगस्त को पूरा होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, योजना के लिए अब नए लक्ष्य तय किए जाने हैं और इसकी घोषणा के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह सबसे अच्छा अवसर होगा.

केंद्र सरकार की वित्तयी समावेषण मुहिम के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत अगस्त 2014 में हुई थी. इसका पहला चरण 14 अगस्त 2015 को पूरा हुआ था. इसके अलावा, सरकार अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन लिमिट की सीमा 5,000 प्रति माह से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर सकती है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply