स्वच्छता सर्वे सूची में पिछडा इंदौर स्‍टेशन, दमोह को मिला स्‍थान

इंदौर। देश में स्वच्छता में नंबर वन रहने वाला इंदौर शहर स्टेशन पर सफाई के मामले में फिसड्डी साबित हुआ है। पिछले वर्ष 27वें स्थान पर आने के बाद इस बार और भी नीचे खिसककर 45वें स्थान पर चला गया है। प्रदेश के 24 स्टेशन शामिल किए हैं, जिसमें दमोह 20वें और सागर 26वें स्थान के बाद इंदौर का नाम दर्ज है। सोमवार को दिल्ली में रेलवे ने इस साल देश के 7 हजार 349 स्टेशनों की स्वच्छता सर्वे सूची जारी की। इसकी ए-1 कैटेगरी में राजस्थान का जोधपुर स्टेशन साफ-सफाई में नंबर वन पर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर जयपुर और आंध्रप्रदेश का तिरुपति तीसरे स्थान पर रहा। पिछले साल एक नंबर पर रहने वाला विशाखापट्टनम 2018-19 के सर्वे में फिसल गया।

ये रहा इंदौर का स्कोर

कैटेगरी – प्रतिशत

पार्किंग – 45.3

मेन एंट्री – 70.53

मेन प्लेटफॉर्म – 77.66

वेटिंग रूम – 79.66

क्लीनिंग स्टाफ – 69.24

हमने प्रयास किए थे

हमने पूरे प्रयास किए थे कि इंदौर रेलवे स्टेशन नंबर वन आए लेकिन जो रिपोर्ट आई है वह स्वीकार है और अब हम और अच्छा प्रयास करेंगे। जितेन्द्र कुमार जयंत, पीआरओ

↑
Exit mobile version