अंतराष्ट्रीय

स्पेनः 11 वर्षीय लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, भाई से ही थे संबंध

मैड्रिड  स्पेन में एक 11 वर्षीय बच्ची द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्ची अपने 14 वर्षीय भाई से गर्भवती हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी किशोर पर कोई केस नहीं चलेगा। इसकी वजह यह है कि जब बच्ची गर्भवती हुई थी तो किशोर की आयु 13 साल थी और स्पेन के कानून के मुताबिक इतनी आयु के किसी बच्चे पर आपराधिक केस नहीं चलाया जा सकता।

बच्ची और उसके माता-पिता का कहना है कि वे पेट में दर्द होने पर बच्ची को यह समझकर अस्पताल ले गए थे कि उसे आंतों से जुड़ी कोई समस्या है। बच्चे के पिता की प्रामाणिक पुष्टि के लिए बच्चे का डी.एन.ए. टैस्ट भी करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button