Sunday, April 5, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

स्कूल में छात्र की गोली का शिकार प्रिंसिपल ने दम तोड़ा

यमुनानगर।यमुनानगर के एक नामी स्कूल स्वामी विवेकानंद में  आज सुबह एक छात्र ने प्रिंसिपल पर गोलियां चलाई। जिसके बाद प्रिंसिपल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। 12वीं के छात्र ने पेरेंट्स मीटिंग के दौरान वारदात को अंजाम दिया। प्रिंसिपल को तीन गोलियां लगी थी। 

yashbharat
जानकारी के अनुसार छात्र ने अपने पिता की रिवाल्वर से प्रिंसिपल पर चार फायर किए। स्कूल में फायर होते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया अौर दहशत में बच्चे इधर-उधर भागने लगे। वहीं गोली चलाने के बाद छात्र भागने लगा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया अौर उसकी जमकर धुनाई की। जिसे बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
yashbharat
छात्र कॉमर्स का विद्यार्थी है अौर उसके पिता फाइनेंसर हैं। बताया जा रहा है कि छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply