Thursday, May 14, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

धार नगर पालिका में कांग्रेस के पर्वत सिंह चौहान जीते

धार। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पर्वत सिंह चौहान ने भाजपा के अनिल जैन बाबा को हराकर जीत हासिल की। पर्वत सिंह 440 मतों से विजयी हुए। भाजपा यहां जीत को लेकर आश्वस्त थी, लेकिन बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी अशोक जैन ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने भी पूरा जोर लगाया था। उधर धार जिले में हुए चुनावों में 5 स्थानों पर कांग्रेस और तीन जगह भाजपा की जीत हुई।

कहां कौन जीता

धार – कांग्रेस

मनावर – कांग्रेस

पीथमपुर – परिणाम बाकी

सरदारपुर – कांग्रेस

राजगढ़ – कांग्रेस

धरमपुरी – कांग्रेस

धामनोद – भाजपा

कुक्षी – भाजपा

डही – भाजपा

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply