स्कूल का भृत्य एवं एक परिवार के आठ सदस्य सहित 12 पॉजिटिव, घमापुर सहित यहां मिले कोरोना संक्रमित
जबलपुर। गुरुवार को दोपहर तक बारह व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है ।
कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में ललित कॉलोनी घमापुर निवासी एक ही परिवार के आठ सदस्य 53 वर्ष, 46 वर्ष और 34 वर्ष के पुरुष, 21 साल का युवक और 16 वर्ष की किशोरी एवं 30 वर्ष, 38 वर्ष और 45 वर्ष की महिला,
सरस्वती शिशु मंदिर छोटी लाइन का भृत्य उम्र 19 , मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिये भर्ती नेहरूवर्ष नगर निवासी 52 वर्षीय पुरुष, मक्का नगर गली नम्बर तीन आधारताल निवासी 65 वर्ष का पुरुष, टूटी दीवाल के पास चम्पानगर राँझी निवासी 58 साल की महिला शामिल है ।

