बड़ी खबर : कटनी में कोतवाली का पुलिस कर्मी सहित 5 नए मरीज, रीठी में भी खुला कोरोना खाता
कटनी। टोटल लॉक डाउन के चौथे दिन आज पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इनमे कोतवाली थाने में पदस्थ 58 वर्षीय पुलिस कर्मचारी, गायत्री नगर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, माधवनगर के हॉस्पिटल लाइन निवासी 49 वर्षीय पुरूष एवं रीठी के वार्ड नम्बर एक निवासी 49 वर्षीय महिला एवं वार्ड नम्बर 6 निवासी 7 वर्षीय बालक शामिल है।
रीठी में अभी तक एक भी कोरोना केस नहीं मिला था लेकिन अब कोरोना संक्रमण रीठी तहसील तक पहुंच गया है। सभी स्थानों को कंटेन्मेंट ज़ोन बनाया जा रहा है।
जिले में अब कुल 151 केस हो गए हैं।

