Latest

सौगात:प्रधानमंत्री ने कृषि विकास के लिए एक लाख करोड़ रु. का फंड जारी किया, किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रु. ट्रांसफर किए गए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। इसके अलावा पीएम किसान योजना की छठी किस्त के तहत साढ़े आठ करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के किसान, आम नागरिक और को-ऑपरेटिव मेंबर भी ऑनलाइन जुड़े हैं।

एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्या मायने हैं?
एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत कोल्ड स्टोरेज, कलेक्शन सेंटर, प्रोसेसिंग यूनिट तैयार की जाएंगी। इससे किसानों को नुकसान कम होगा और आय बढ़ेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम