सोहा के बिकिनी पहनने पर यूजर्स ने उठाए भाई-बहन के रिश्ते पर सवाल, सुनाई खरी-खोटी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। इनके साथ सोहा अली खान और पति कुणाल खेमू भी बेटी इनाया के साथ मौजूद हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें करीना और सोहा फैमिली के साथ पूल में बिकिनी पहन पोज देती नजर आ रही है।

 

 

दोनों का ये बिकिनी अवतार यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि सैफ और सोहा दोनों भाई-बहन होकर भी एक साथ पूल में कैसे है। वहीं कई यूजर इसे बेशर्मी बता रहे है। एेसे ही कई लोगों ने इसे गलत बताया है।

 

बता दें कि करीना काफी समय बाद अपने हॉट अवतार में नजर आई है। इनकी हॉलिडे की कई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें करीना सैफ के साथ पोज देती नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तस्वीर में कुणाल और करीना तैमूर-ईनाया के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है।

Exit mobile version