राजनीतिक डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सोशल मीडिया पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस चुनावी घमासान में राजनीतिक दलों को मैदानी जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर भी बढ़त बनाना होगी। दोनों ही पार्टियां चुनाव से पहले होने वाले इस साइबर रण के लिए भी तैयार हैं। इस चुनाव के भाजपा ने ‘भगवा साइबर योद्धा” सोशल मीडिया के लिए तैयार है तो वहीं, कांग्रेस की ओर से ‘राजीव के सिपाही” भी सरकार को आड़े हाथों लेने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। आम समर्थक तो अभी से ही सोशल मीडिया के माध्यम से पक्ष रखने लगे हैं।
भाजपा : भाजपा के आईटी सेल में करीब 70,000 साइबर योद्धाओं को नियुक्त किया गया है। ये साइबर योद्धा हर जिले, ब्लॉक, मंडल और बूथ पर नियुक्त किए गए हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर होने वाली हर हरकत पर नजर रख रहे हैं। इस सेल के कार्यकर्ता सोशल मीडिया विश्लेषण, डाटा क्रंचिंग, डिजिटल मीडिया प्रोजेक्शन व अन्य सोशल मीडिया से जुड़े खास ऑपरेशन भी कर रहे हैं, जिससे पार्टी को लाभ हो सके।








