Sports

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता, सानिया मिर्जा ने दिया बेबी ब्‍वॉय को जन्‍म

हैदराबाद। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मंगलवार को मां बन गई। सानिया ने बेटे को जन्म दिया। सानिया के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

शोएब ने ट्वीट के द्वारा फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं बेटे के जन्म की खबर देते हुए बहुत उत्साहित हूं। सानिया हमेशा की तरह मजबूत बनी हुई हैं। आप सभी का शुभकामनाओं और दुआ के लिए शुक्रिया।’

सानिया के मां बनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। सानिया की दोस्त और फिल्ममेकर फराह खान ने कहा कि लंबे समय बाद शानदार खबर मिली। मेरी खास दोस्त सानिया मां बन गई, उन्हें ढेर सारी बधाई।

सानिया की बहन अनम ने भी सोशल मीडिया में इस जानकारी को साझा किया, उन्होंने कहा कि सानिया को बेटा हुआ और वे खाला बन गई हैं।

Leave a Reply

Back to top button