Latestधर्म

सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, मकर से कुंभ राशि में प्रवेश, ऐसा होगा असर, जनिये आपकी राशि मे प्रभाव

सभी ग्रहों के स्वामी सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में आए थे और फिलहाल वे अन्य 5 ग्रहों चंद्र, गुरु, शुक्र, शनि और बुध के साथ मकर राशि में ही विराजमान हैं, लेकिन आज 12 फरवरी 2021 को रात करीब 9 बजे सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसे कुंभ संक्रांति (Kumbh Sankranti) कहा जाता है। सूर्य अब 14 मार्च 2021 तक कुंभ राशि में निवास करेंगे और उसके बाद फिर सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। गौरतलब है कि सूर्य हर राशि में करीब एक माह तक विराजमान रहते हैं।

मेष राशि- सूर्य के कुंभ राशि में आने से मेष राशिवालों के लिए समय काफी शुभ और लाभकारी रहने वाला है। धन लाभ होगा, कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।

वृषभ राशि – सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशिवालों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, कुशलता के साथ सभी कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशि – किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है, धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि – सभी कार्यों को धैर्य के साथ करें। अचानक ज्यादा खर्च करने से धन हानि की स्थिति पैदा हो सकती है, कार्य में सफलता के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि – सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। सेहत संबंधी समस्याएं दूर होंगी, धन लाभ होगा छोटी से भी गलती भारी पड़ सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशिवालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी हो सकता है।पूरा ध्यान केंद्रित करके हर एक काम को पूरा करें। पैसा वापस आने की संभावना कम है।

तुला राशि – सूर्य का यह गोचर तुला राशिवालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशिवालों का मान सम्मान बढ़ेगा। निवेश के भी अच्छे अवसर मिलेंगे, सेहत में सुधार होगा। मानसिक अशांति रह सकती है।

धनु राशि – रूका हुआ धन वापस मिल सकता है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है, अहंकार करने से बचें और अपनी छवि को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

मकर राशि- मकर राशिवालों को कष्ट हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, धन के मामले में जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशि – सूर्य कुंभ राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, लिहाजा आपके लिए यह समय हितकारी हो सकता है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, रूके हुए कार्य पूरे होंगे, लाभ की स्थिति बनेगी।

मीन राशि- मीन राशिवालों को सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान सावधानी रखनी होगी। धन हानि हो सकती है इसलिए कर्ज लेने और देने से बचें। किसी का अपमान न करें।

Back to top button