उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादी के दूसरे दिन नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। नई बहू के आने का जश्न मना रहे परिवार अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब दोनों की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
30 मई को हुई थीं शादी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रताप यादव (24) की शादी मंगलवार (30 मई) को गुल्लनपुरवा गांव में रहने वाली पुष्पा यादव (22) से हुई थी। बारात बड़ी धूमधाम से दुल्हन के दरवाजे पहुंची। शादी की सभी रस्में बड़ी धूमधाम से निभाई गईं। बुधवार को दूल्हा दुल्हन को अपने घर ले आया।
सुहागरात मनाने कमरे में गया जोड़ा
रात में नवविवाहित अपने कमरे में सोने के लिए चला गए। फिर अगले दिन दोपहर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार को शक हुआ। घरवालों ने खिड़की से कमरे में देखा तो दोनों बिस्तर पर बेसुध पड़े थे।
सुबह बिस्तर पर दोनों मिले मृत
इसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो दोनों को मृत अवस्था में पाया। इस घटना की जानकारी तुरंत दुल्हन के परिजनों को दी गई। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगी








