Monday, May 18, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

सुर्ख लाल जोड़े में एेसी नजर आ रही हैं दुल्हन सोनम कपूर

बॉलिवुड। सोनम कपूर की शादी शुरू हो चुकी है। 11 से 12.20 बजे तक उनकी शादी के रस्मों रिवाज चलेंगे। यह शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सोनम की मौसी कविता के सी-फेसिंग बंगले में हो रही है।

इस मौके की तस्वीरें आना शुरू हो गई हैं। सबसे पहले दूल्हे राजा दिखे हैं। आनंद आहूजा वाकई पंजाबी दूल्हा नजर अा रहे हैं।

फिर सोनम के पापा अनिल कपूर की खुशी देखी जानी चाहिए। उन्हें शादी वाले बंगले के बाहर स्पॉट किया गया।

सोनम कपूर ने सुर्ख लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना है। सोनम इस ड्रेस में कमाल की नजर आ रही हैं। सोनम की ड्रेस को लेकर जबरदस्त उत्सुकता का माहौल था क्योंकि उनके फैशन सेंस की तारीफ दुनिया करती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply