ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की मौत, माता-पिता समेत 3 बच्चों की गई जान

6ad300ff4596b greator noida family dead 170046347 16x9 1

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के माता-पिता और उनके तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

 

जानकारी के मुताबिक, मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि किसी खाद्य पदार्थ के सेवन के बाद परिवार के पांचों लोगों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी। इसके बाद पांचों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौत का कारण चाय या मैगी का सेवन ही था।

 

फिलहाल, मौतों की असली वजह सामने नहीं आई है। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।