Site icon Yashbharat.com

सुजैन खान के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया खास पोस्ट, लोगों ने पूछा

20211027 081922

अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) आज अपना 46वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ बर्थडे विशेज मिल रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच उन्हें एक खास दोस्त की भी स्पेशल बर्थडे विश मिली है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गई है। सुजैन को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी ने फोटो के साथ विश किया है। जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वायरल हुई सेल्फी

अरसलान गोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सुजैन के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें ये दोनों सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। फोटो में अरसलान व्हाइट टी-शर्ट में दिख रहे हैं और सुजैन ब्लैक ड्रेस पहने हुए हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। जिसमें फैंस सुजैन को विश करने के साथ-साथ कई सवाल भी पूछते दिखाई दे रहे हैं। यहा देखें सुजैन और अरसलान की फोटोज-

 

 

‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग’

उन्होंने सुजैन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे डार्लिंग… मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारा साल अच्छा हो और जिंदगी अद्भुत… मेरी जिंदगी में जितने भी लोगों मैं जानता हूं, तुम्हारा दिल सबसे बेहतरीन है और ये तस्वीर भी बहुत अच्छी है। तुम जो भी चाहो भगवान तुम्हारी जिंदगी में उसकी बरसात कर दें। बहुत-बहुत सारा प्यार’। इस फोटो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स करके पूछा है कि ‘क्या आप दोनों डेट कर रहे हैं’? हालांकि, इन सवालों पर अरसलान और सुजैन ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Exit mobile version