सीमा में घुसने वाले दुश्मन का होगा सफाया : गृहमंत्री राजनाथ सिंह
कोठी, सतना। पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इसलिए मैं सीना ठोककर कह रहा हूं कि हमारे देश की सीमा पर प्रवेश करने वालों (आतंकियों) का एक-एक करके सफाया कर दिया जाएगा। मैं देशवासियों का मस्तक झुकने नहीं दूंगा। यदि दुश्मनों ने एक गोली चलाई तो हमारे जवानों की गोलियों को गिना नहीं जाएगा। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सतना के कोठी में रविवार को अमर शहीद ठा. रणमत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
शहीदों के नाम पर रखे जाएं भवनों के नाम
शिवराज सिंह के अंदर गुरूर-घमंड कभी नहीं हुआ पैदा
सभा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग सीएम के पद पर बैठ जाते है तो उन्हें गुरूर और घमंड हो जाता है। लेकिन मप्र में 14-15 वर्ष से शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनके अंदर गुरूर-घमंड कभी पैदा नहीं हुआ। गृहमंत्री ने कहा कि एमपी के सीएम का लक्ष्य, पथ और प्रण तीनों अंत्योदय हैं। मैंने एक से एक गुरूर वालों को देखा लेकिन मैंने कभी इस व्यक्ति के अंदर घमंड नहीं देखा।

