MP के गुना में बड़ा हादसा बस ट्रक टक्कर में 11 की मौत, 47 घायल

bus truck accident guna mp 2018521 85351 21 05 2018

गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र इलाके में रुठियाई के पास ट्रक और बस की टक्कर हो गई। मौके पर ही 9 यात्रियों की मौत हो गई और 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 47 लोग घायल हैं, जिनका राघोगढ़ अस्पताल और गुना जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अल सुबह 5 बजे बस क्रमांक यूपी 78 बीटी 6226 का ड्राइवर आगे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 22 एच 5665 को नहीं देख पाया और वह पीछे जा टकराई।

यह यूपी के बांदा से अहमदाबाद जा रही थी, जिसमें ज्यादातर मजदूर थे जो गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करते थे। मृतकों में बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर और झांसी के लोग शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में मृतकों और घायलों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

b1(6)

b2(6)