Monday, May 25, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह, VD शर्मा, नरोत्तम मिश्रा पहुंचे कटनी

कटनी, उमरिया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज सुबह कटनी पहुंचे, विशेष विमान से वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, विनोद गोंटिया के साथ उमरिया एयर स्ट्रिप पर पहुंचकर कार द्वारा कटनी के लिए रवाना हुए। मंत्री मीना सिंह ने एयर स्ट्रिप पहुंच कर सीएम एवं आगंतुकों की आगवानी की।

इधर कटनी के दद्दा धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पूज्य संत दद्दा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही दद्दा जी के परिजनों को ढांढस बंधाई, सीएम ने कहा कि दद्दा जी पूरे देश के लाखों लाख शिष्यों के पिता समान थे। आज इन सभी को ऐसा आभास हो रहा है मानों पिता का साया सिर से उठ गया। श्री चौहान ने कहा कि भले ही दद्दा जी सशरीर हमारे बीच न हों किंतु उनका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव, मृदुल द्विवेदी आदि भी मुख्यमंत्री के साथ थे। कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री वापस उमरिया तथा यहां से विशेष विमान से भोपाल के लिए निकले।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम