बाणगंगा पुलिस के मुताबिक गोविंदनगर निवासी 30 वर्षीय ज्योत्सना पांडे की शिकायत पर आरोपित पति अनुराग पांडे, ससुर ओमप्रकाश पांडे, सास मनोरमा पांडे और जेठ दयानंद पांडे निवासी जावरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता भैय्या लाल (शिक्षक) के मुताबिक बेटी की शादी 2011 में कॉलेज डायरेक्टर अनुराग से शादी की थी। शादी के बाद वह कॉलेज विस्तार के लिए 10 लाख की मांगने लगा।

रुपए नहीं मिलने पर वह बेटी को बेरहमी से पीटने लगा। वह गला दबाकर हत्या की कोशिश भी करता था। सास छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती थी। वह बेटी के सिर से पल्ला गिरने पर आग लगाकर जान से मार देने की धमकियां देती थी। पुलिस के मुताबिक महिला का ससुर रिटायर एसआई है। जेठ दयानंद सिपाही है। पीड़िता ने अपने प्लाटून कमांडर भाई को घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई।