Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

2.80 लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार, किसानों मिली यह सौगात

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 3 दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार 4 अगस्त को पूरे प्रदेश में स्वरोजगार मेले लगाएगी जिसमें 2 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार प्याज और लहसुन पर 800 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि किसानों को बांटेगी।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सरकार 4 अगस्त को प्रदेशभर में स्वरोजगार मेलों का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन खुद बुधनी में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान 1 दिन में 2 लाख 80 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

किसानों को प्रोत्साहन राशि

सरकार ने लहसुन और प्याज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार प्याज, लहसुन उत्पादक किसानों को 800 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि बांटेगी।

9 अगस्त को आदिवासी दिवस

सरकार ने 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाने का फैसला किया है। इस दिन प्रदेश के 22 जिलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 14 अगस्त को शहीदों की शहादत के सम्मान में पूरे प्रदेश में यात्रा निकाली जाएगी।

कैबिनेट के अन्य फैसले

  • गैर अधिमान्यता पत्रकारों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 50 फीसदी प्रीमियम सरकार भरेगी

  • नगरीय विकास की tod पॉलिसी को मंजूरी

  • शिवपुरी की पंचायत मगरोनी को नगर परिषद का दर्जा दिया गया

  • किशोरी बालिका योजना पूरे प्रदेश में लागू होगी, 209 करोड़ होंगे खर्च

  • सागर के रहली में उद्यानिकी कॉलेज व खुरई में कृषि कॉलेज खुलेगा

  • अन्य पिछड़ा वर्ग में सोंधिया राजपूत जाति को दिया नया क्रमांक

  • खेरवा जाति को सूची से विलोपित कर अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया

  • जिलों में दांडिक कार्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रद्द

  • भोपाल की सीबीडी परियोजना को लेकर मंत्री समिति की अनुशंसा को भी नहीं मिल पाई मंजूरी

shivraj cabinet 05 06 2018

सीएम को दिए पुरस्कार

कैबिनेट मीटिंग के दौरान प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह और प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुरस्कार दिए। दरअसल ये राष्ट्रीय स्तर पर मिले वो 4 पुरस्कार थे जो मध्यप्रदेश ने नगरीय विकास के क्षेत्र में हासिल किए।
cabinet%20puraskar

‘वो कार्पोरेट जगत से हैं, इसलिए उन्हें आशीर्वाद की जरुरत नहीं’

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जनता का आशीर्वाद नहीं लेने के बयान पर कहा कि कमलनाथ लगातार गम भरी बातें कहते आ रहे हैं। कभी कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में कहते हैं कि दिसंबर के बाद जनवरी भी आएगा, कभी कहते हैं कि जनता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है। दरअसल वो कॉर्पोरेट जगत से आते हैं इसलिए उन्हें जनता के आशीर्वाद की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमें जनता और भगवान दोनों के आशीर्वाद की जरूरत है। मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा में जहां भी जा रहे हैं वहां जिस तरह से जन समुदाय उमड़ रहा है उससे ये बात साबित हो रही है कि जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत स्नेह करती है।

‘पीएम, सीएम के फोटो में बुराई नहीं’

केंद्रीय और राज्य की योजनाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। योजना किसने शुरू की जनता को मालूम होना चाहिए। यदि चुनाव आयोग इसके संबंध में कोई निर्देश देता है तो उस पर विचार किया जाएगा। गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिवपुरी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमने आमंत्रण दिया था पता नहीं वह जनता के बीच जाने से क्यों कतराते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply