Thursday, May 14, 2026
Latest:
विधानसभा चुनाव 2018

सिद्धारमैया ने मोदी, शाह और येदियुरप्पा पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि नोटिस

वेब डेस्क। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानी का लीगल नोटिस भेजा है. सिद्धारमैया का कहना है कि उन लोगों ने ‘जानबूझकर व बुरी मंशा से उनके खिलाफ गलत और अपमानजनक बयान’ दिया और उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए.

सिद्धारमैया ने अपने मानहानि नोटिस में पीएम मोदी के ‘10% सरकार’ वाली टिप्पणी का जिक्र किया है, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि सिद्धारमैया सरकार राज्य में किसी भी काम के लिए 10% कमिशन लेती है. सिद्धारमैया ने नोटिस में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में कई अपमानजनक और झूठ आरोप लगाए.’

सिद्धारमैया ने अपने इस नोटिस में ‘10% सरकार’ वाली टिप्पणी के अलावा पीएम मोदी के उस भाषण का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कर्नाटक सरकार पर ‘ईज ऑफ डूइंग मर्डर्स’ का आरोप लगाया था.

सिद्धारमैया ने मांग की है कि बीजेपी और उसके नेता इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया आदि के जरिये सार्वजनिक रूप से तत्काल माफी मांगें और भविष्य में इस तरह बयान देने से खुद को रोकें.

कर्नाटक के सीएम ने अपने कानून नोटिस में आगे कहा कि अगर पीएम मोदी और बीजेपी के दूसरे नेता माफी नहीं मांगते, तो उन्हें मानहानि के रूप में 100 करोड़ रुपये देना होगा.

बता दें कर्नाटक में महज पांच दिन बाद 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और एक-दूसरे पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply