Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

06 सितंबर के कथित भारत बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी की अलर्ट, सोशल मीडिया पर खास नजर

भोपाल।  6 सितंबर के कथित भारत बंद लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है । इसे लेकर पुलिस मुख्‍यालय ने चिंता जताई है। साथ ही सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बंद चूंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर ही आव्‍हान हो रहा है लिहाजा पुलिस मुख्‍यालय ने भी सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये है।

मप्र के पुलिस मुख्‍यालय ने  सभी जिला पुलिस अधीक्षक को हिदायत भी दी गई है कि इस तथा कथित बंद से निपटने के लिए जिला मुख्‍यालय तैयार रहें। गौरतलब है कि भारत बंद का  मैसेज सिर्फ और सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है, इसकी कोई भी  अधिकृत पुष्टि नही है, न ही किसी संगठन ने अब तक इसे स्‍वयं का बंद बताया है।

 

बहरहाल जिला प्रशासन को सोशल मीडिया पर नजर रखने को कहा गया है साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि शहरों में विभिन्‍न संगठनो के प्रमुखों से मिलकर करें समन्वय स्थापित करें। साथ ही आवश्यक प्रतिबंधत्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए है। जिला प्रशासन भी सोशल मीडिया व्‍हाटसेप, फेसबुक पर पैनी नजर रखे हुए है। किसी भी  भड़काऊ मेसेज भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी । इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम भी अलर्ट रहेगा दंगा निरोधी वाहनों की तैनाती तथा फायर बिग्रेड मुस्‍तैद रहेगी।

 

 

.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply