अजब गजब

सावधान: बीवी को मोटी कहना पड सकता है भारी …

मुंबई। बॉडी शेमिंग लोगों को कई बार बड़ी परेशानी में डाल देता है और 30 साल के इस शख्स से बेहतर कौन समझ सकता है जिस पर बीकेसी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। प्रताड़ना की इस शिकायत में उसके माता-पिता और बहन पर भी अंगुली उठी। इस शिकायत में दावा किया गया कि पति और ससुरालवाले उसे ‘मोटी’ कहकर बुलाया और 18 लाख रुपए का दहेज और कार की मांग करते हुए उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

26 साल की लड़की के मुताबिक, उनकी साल 2017 में अरेंज मैरिज हुई थी। वह कहती है, ‘मेरे ससुरालवाले मुझसे 18 लाख रुपए और एक स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे। बल्कि शादी के समय उन्हें 18 लाख का सोना भी दिया था। जब मेरा परिवार उनकी मांग पूरी नहीं कर पाया तो उन्होंने मुझे टॉर्चर करना शुरू कर दिया।’

पुलिस के मुताबिक परिवार उसे ताना ही नहीं मारता था, बल्कि शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। जब वह यह सब सहन नहीं कर पाई तो उसने शिकायत दर्ज की।

महिला ने अपने बयान में कहा, ‘मेरे ससुरालवालों को लगा कि वे मुझे प्रताड़ित करेंगे तो मेरे माता-पिता उनकी मांग पूरी कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

बीकेसी पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर कल्पना गाड़ेकर ने कहा, ‘पति और ससुरालवालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 506, 504, 406 और 34 दर्ज की। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसके बाद कार्रवाई करने का हमने फैसला किया।’

Leave a Reply

Back to top button