FEATURED

सावधान: ऑक्सीमीटर एप पर अंगुली छूते ही बैंक से गायब हो रहे हैं रुपये

कोलकाता Coronavirus Money Fraud । कोरोना महामारी के नाम पर आपने अभी तक कई अफवाहों को भी सुना होगा, लेकिन अब कोरोना महामारी की जांच के दौरान उपयोग में आने ऑक्सीमीटर एप के जरिए बैंक खाते से रुपए गायब होने की खबरें सामने आ रही है। कोरोना महामारी से जूझ रही कोलकाता पुलिस के सामने इन दिनों साइबर शाखा में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें कहा गया है कि ऑक्सीमीटर एप पर अंगुली स्पर्श करते ही उनके बैंक खाते से रुपये गायब हो रहे हैं।

ऐसे हो रही धोखाधड़ी

गौरतलब है कि यह भी शिकायत मिली है कि ऑक्सीमीटर एप से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर मापने के प्रयास में कुछ लोगों के व्यक्तिगत फोटो तो किसी के दस्तावेज भी चोरी हो चुके हैं। कोलकाता के अलीपुर रोड निवासी देबांग्शु घोष ने दावा किया कि ऑक्सीमीटर ऐप की खोज करते समय उन्हें एक ऐसे ऑक्सीमीटर मोबाइल एप के बारे में पता चला, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को मापा जा सकता है। उन्होंने कोलकाता पुलिस को बताया कि जैसे ही उन्होंने एप डाउनलोड किया और इसका उपयोग करना शुरू किया तो उनसे कई चीजों के उपयोग करने की अनुमति मांगी गई। उन्हें यह अन्य एप की तरह सामान्य बात लगी।

एप के दिशा-निर्देशों के अनुसार फोन की सेटिंग को बदलकर कैमरे पर अंगुली के स्पर्श करने के साथ ही फोन बंद हो गया। सेवा केंद्र पर जाने और फोन खोलने के बाद उन्हें एक संदेश मिला कि उनके बैंक खाते से 60,000 रुपए निकाले जा चुके हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम