Thursday, May 28, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

सागर में 8 और मिले कोरोना पॉज़िटिव

सागर (आशीष शुक्ला)।  बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट के अनुसार 8 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

इनमें इतवारा बाजार निवासी 55 वर्षीय पुरूष, विजय टाकीज क्षेत्र में 17 वर्षीय युवक, 43 वर्षीय महिला, 79 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम कारव पोस्ट सिलोढ़ा खुरई का 35 वर्षीय पुरूष एवं भैसा नाका केंट निवासी 39 वर्षीय महिला शामिल हैं।

इसके अलावा लोधीपुरा जाट पथरिया निवासी 60 साल के बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई । 12 जून को उन्हें गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया। सांस लेने में परेशानी महसूस करने के चलते 13 जून को जांच में उन्हें पॉज़िटिव पाया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम