सागर में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित 14 नए कोरोना पॉजिटिव, सागर और छतरपुर के एक एक मरीज की मौत

आशीष शुक्ला…
सागर, यशभारत। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। रविवार को सागर जिले में बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टर सहित 14 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही छतरपुर और सागर जिले के खुरई की एक महिला की बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
आज मिले संक्रमितो मे बीडी व्यवसाई व्यापारी के परिवार के दो सदस्य है। केसली में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित निकले हैं तथा दो सदस्य स्वस्थ्य होकर घर वापिस हुए हैं।
बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज के बयरोलोजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिले के केसली में बीएसएनएल टावर के पास तीन, मोतीनगर, भूतेश्वर रोड़,आनंद नगर मकरोनिया, सिविल लाईन, मोहननगर में एक एक, सदर क्षेत्र में दो और सेना का एक जवान भी पॉजिटिव निकला है।
बीएमसी के कोविड वार्ड में सागर और छतरपुर के एक एक मरीज की दुखद मृत्यु हो गई है। सागर जिले में मरीजो की कुल संख्या 880 हो गई है। वही स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 642 है। अभी तक 43 मरीजो की मृत्यु चुकी है।








