Coronaमध्यप्रदेश

सागर में भी करोना ने जमाया अर्धशतक, BJP जिलाध्यक्ष भी हुए पॉज़िटिव

सागर। करोना अपडेट, आशीष शुक्ला। विधानसभा उपचुनाव और दीपावली बीतने के बाद से सागर जिले में कोरोना के धमाके लगातार हो रहे हैं। चुनाव और दीपावली के पहले जहां करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर इकाई अंक पर आ गई थी वहीं अब यह संख्या फिर पुराने शबाब पर लौट आई है।

पिछले 1 सप्ताह में यह संख्या प्रतिदिन 40 से 50 के आसपास निकल कर आ रही है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ सुमित रावत के अनुसार गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 50 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

इन मरीजों में भाजपा जिला अध्यक्ष और उनके एक भाई भी शामिल हैं जिन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है। । यश भारत के संभागीय ब्यूरो को प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सागर और दमोह जिले के कुल 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है वही 7 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है।

Back to top button