सागर में फिर मिले कोरोना के 9 पॉजिटिव मरीज

yashbharatnews

सागर। यश भारत/ बुन्देलखण्ड के संभागीय मुख्यालय सागर में शुक्रवार को फिर 9 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

मेडिकल कॉलेज की वायरोलाॅजी लैब की रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 3 महिलाओं व 6 पुरुषों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

इनमें 25 वर्षीय पुरूष एमआरसी कैंट, 30 वर्षीय सुभाषनगर वार्ड, 40 वर्षीय रामपुरा वार्ड,  53 वर्षीय बाघराज वार्ड, 21 वर्षीय कैंट सागर तथा 30 वर्षीय कृष्णगंज वार्ड के हैं।

महिलाओं में 30 वर्षीय सिविल लाइन 49 वर्षीय शिव मंदिर के पास तथा 38 वर्षीय महिला गोपालगंज जिला सागर निवासी हैं।

इसे भी पढ़ें-  IPL 2027 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में: 15 नवंबर तक आएगी रिटेन-रिलीज़ लिस्ट, दो बड़े ट्रेड पूरे