Sunday, May 17, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

सागर में पूर्व पार्षद के पुत्र की सरेराह गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

सागर । शहर के गोपालगंज थाना अंतर्गत शुक्रवारी क्षेत्र में युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

भाजपा के पूर्व पार्षद नईम खान के पुत्र इमरान की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के शुक्रवारी स्थित पानी की टंकी के पास आज सुबह करीब 10 बजे इमरान पिता नईम खान को बीच रास्ते में गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पीली कोठी दरगाह ट्रस्ट का विवाद बताया जा रहा है। घटना में इसरार बैटरी वाले के पुत्र का नाम सामने आ रहा है, जो नाबालिग बताया जा रहा है। यश भारत के संभागीय ब्यूरो को एसपी अतुल सिंह ने बताया कि घटना के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने समेत आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, सीएसपी रविंद्र मिश्रा तथा गोपालगंज टी आई उपमा सिंह समेत पुलिस बल ने मोर्चा सम्हाल लिया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम