सागर में कोरोना वायरस संक्रमण से 2 की मौत
सागर । बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती भगवानगंज निवासी 43 साल के व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
मृतक बीएमसी के आईसीयू वार्ड में भर्ती था। वही एक अन्य मामलें में छतरपुर के एक संक्रमित व्यक्ति की भी हुई बीएमसी में कोरोना संक्रमण के इलाज के चलते मौत मौत हो गई है।
दोनो मृतकों का कोविड प्रोटोकाल के साथ दाहसंस्कार कर दिया गया है। सागर जिले में कोरोना से अब तक 25 मौत हो चुकी हैं।

