Latestमध्यप्रदेश

सागर में कोरोना के 3 पॉजिटिव मरीज और मिले

सागर। (यशभारत सागर ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) ।बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 8 जून को वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट के अनुसार 3 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इनमें सदर बाजार निवासी 47 वर्षीय तथा 51 वर्षीय दोनों पुरूष व रामपुरा वार्ड विजय टाकीज रोड की 17 वर्षीय युवती शामिल है।

सागर में अब तक कुल 228 पॉज़िटिव मरीज निकल कर आए हैं। इनमे से 145 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।जबकि 12 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Back to top button