Coronaमध्यप्रदेश

सागर में कोरोना का कहर जारी: 19 पॉजिटिव मिले, 1की मौत, 4 मरीज डिस्चार्ज

सागर, (यशभारत आशीष शुक्ला)। सागर जिले में कोरोना एक बार फिर कहर बन कर सामने आया है। शनिवार को आई अलग अलग रिपोर्ट में सागर जिले में 19 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलेे हैं।

इनमे 10 इंदौर, 8 बीएमसी तथा एक मरीज की भोपाल लेब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं 1 मरीज की इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। बीएमसी में इलाज करा रहे 4 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जिले में मरीजो की संख्या बढ़कर 515 हो गई है। अब तक 26 लोगो की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।

बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और मीडिया के प्रभारी डॉ सुमित रावत ने बताया कि आज बीएमसी की लैब से 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

 

जिसमें बाहूबली कॉलोनी से 48 और 39 साल के पुरूष, बाघराज कॉलोनी से 38वर्षीय पुरूष , पुरानी मकरोनिया से 54 वर्षीय पुरूष , मोतीनगर से 54 वर्षीय पुरूष, और श्रीरामनगर से 53 वर्षीय पुरूष कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं ।बाकी 7 रिपोर्ट निजी लैब से प्राप्त हुई हैं।

आज 4 मरीजों को कोरोना से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं आज 60 साल के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई ।

शनिवार को मिली रिपोर्ट में बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज के डीन कार्यालय का क्लर्क और केंद्रीय जेल में छुट्टी से लौटा 26 वर्षीय जेल प्रहरी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

प्रहरी के छुट्टी से वापस लौटने पर केंद्रीय जेल के पास ही बनी नवीन अस्थाई जेल में उसे 14 दिन के लिये क्वारंटाइन किया गया था। जांच करवाने पर उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

Back to top button