सागर में एक ही जैन परिवार के 8 सदस्य सहित 13 पाॅजिटिव मरीज मिले: 02 संक्रमित महिलाओं की मौत, 7 डिस्चार्ज हुए
🇮🇳 यशभारत सागर : कोरोना अपडेट @आशीष शुक्ला
सागर में एक ही जैन परिवार के 8 सदस्य सहित 13 पाॅजिटिव मरीज मिले: 02 संक्रमित महिलाओं की मौत, 7 डिस्चार्ज हुए
सागर यशभारत/ कोरोना वायरस का संक्रमण सागर जिले में तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में संक्रमण से हो रही मृत्यु का औसत भी बेहद चिंताजनक है। आज अाई रिपोर्ट में एक ही परिवार के 8 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं 2 संक्रमित महिलाओं की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को 13 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनमे से आठ मरीज सागर के बाहुबली कालोनी स्थित बीड़ी और फर्नीचर के कारोबार से जुड़े जैन परिवार के है। आज मिले मरीजो में 2, 9 और 10 वर्षीय बालक, 36 वर्षीय दो महिला, 56, 35, 34 वर्षीय महिला तथा 32 वर्षीय पुरुष बाहुबली काॅलानी, निवासी शामिल है। जबकि 62 वर्षीय पुरुष डुंगासरा सनौधा, 64 वर्षीय पुरुष चकराघाट, 22 वर्षीय दो पुरुष कैंट सागर के निवासी हैं।
सागर जिले में संक्रमित मरीजो की संख्य्या बढ़कर 767 हो गई है। जिले में अभी तक 39 मरीजो की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब तक के स्वस्थ्य मरीजो का आंकड़ा 676 है। वही आज 7 मरीजो के स्वस्थ्य होने पर बीएमसी से डिसचार्ज किया गया है। कोरोना संक्रमित 2 मरीजो की आज मृत्यु हो गई है। इनमे शीतला माता मंदिर के पास रानीपुरा काकागंज वार्ड की एक बुजर्ग महिला का बीएमसी में तथा परकोटा निवासी 75 साल की महिला का चिरायु अस्पताल भोपाल में निधन हो गया है।








