साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

india cricket team m

खेल डेस्क। India vs South Africa test series 2019: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को प्रोटियाज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। पहला टेस्ट मैच दोनों देशों के बीच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दूसरा मैच पुणे में 10 अक्टूबर से जबकि तीसरा मैच रांची में 19 अक्टूबर से खेला जाएगा।

लोकेश राहुल टीम से बाहर हुए

इस टेस्ट सीरीज के लिए लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रोहित शर्मा टीम  में शामिल हैं और वो मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे। शुभमन गिल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। शुभमन गिल (Shubman Gill) के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। टीम में विकेटकीपर के तौर पर रिषभ पंत और रिद्धिमान साहा को शामिल किया गया है। लोकेश राहुल को टेस्ट टीम के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने लगातार पिछले सीरीज में खराब प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है। 20 वर्ष के शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे।

टीम में स्पिनर के तौर पर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर मो. शमी, जसप्रीत बुमराह व ईशांत शर्मा को मौका मिला है। टीम में ऑलराउंडर के तौर पर हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा को मौका मिला है। वहीं मो. शमी की कुछ निजी समस्या के बाद भी उन्हें टीम में जगह दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में आज भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड की टीमें; रोहित-कोहली की वापसी, जानें कहां और कैसे देखें मुफ़्त लाइव मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम-

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल।

Leave a Reply