FEATUREDkatni

बरही में दर्दनाक हादसा-घर से निकला EXAM देने और जीवन की परीक्षा में फेल हो गया छात्र

 

बरही। 10वी की परीक्षा देने जा रहे साइकिल सवार छात्र की अकाल मौत बस की ठोकर लगने से हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे बरही थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरियाकला बस स्टैंड में घटित हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए बरही भेजते हुए मर्ग दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

IMG 20180313 WA0014

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक बरही थाना के ग्राम पिपरियाकला निवासी नारायण वर्मन का 15 वर्षीय पुत्र शिवम 10वी की परीक्षा देने के लिए घर से साइकल में सवार हुआ। बताया गया है कि परीक्षा केंद्र पहुचने के पूर्व ही पिपरियाकला स्थित बस स्टैंड के पास कटनी की ओर जा रही विजय प्रकाश सर्विस बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0608 की जोरदार ठोकर लगने से घटना स्थल पर ही छात्र शिवम की अकाल मौत हो गई।

घटनाकारित करने वाली बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। परीक्षा देने जा रहा छात्र शिवम भले जी परीक्षा में पास हो जाता, लेकिन जीवन की परीक्षा में वह फेल हो गया।

Leave a Reply

Back to top button